Homeबड़ी खबरेताजा खबरविसाका इंडस्ट्रीज़ की पहल: आधुनिक निर्माण तकनीक से रूबरू हुए क्षेत्र के...

विसाका इंडस्ट्रीज़ की पहल: आधुनिक निर्माण तकनीक से रूबरू हुए क्षेत्र के मिस्त्री।

विंढमगंज में मिस्त्रियों के लिए विशेष कार्यशाला, फाइबर सीमेंट उत्पादों की दी तकनीकी जानकारी।

विसाका इंडस्ट्रीज़ की पहल: आधुनिक निर्माण तकनीक से रूबरू हुए क्षेत्र के मिस्त्री।


विंढमगंज (सोनभद्र)। निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी Visaka Industries Limited (विसाका इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड) फाइबर सीमेंट की ओर से विंढमगंज स्थित जायसवाल ब्रदर्स परिसर में मिस्त्रियों के लिए एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों मिस्त्री, ठेकेदार एवं डीलर शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने फाइबर सीमेंट शीट की गुणवत्ता, मजबूती, टिकाऊपन तथा सही इंस्टॉलेशन तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक निर्माण कार्यों में फाइबर सीमेंट उत्पाद किफायती होने के साथ-साथ लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने वाले साबित हो रहे हैं।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को नए उत्पादों की विशेषताओं, सुरक्षा मानकों और बेहतर कार्यप्रणाली की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। प्रश्नोत्तर सत्र में मिस्त्रियों ने अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मिस्त्रियों को सम्मानित किया गया तथा आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। जायसवाल ब्रदर्स के प्रोपराइटर बिनोद जायसवाल ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्थानीय कारीगरों को नई तकनीक सीखने का अवसर मिलता है।
इस मौके पर प्रवेश गुप्ता, राजीव रंजन तिवारी, जीद्दन लाल, ओम रावत, राजाराम गुप्ता, सुभाष शर्मा सहित कई मिस्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular