Homeबड़ी खबरेताजा खबरविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक घर-घर...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक घर-घर जा रहे बीएलओ, न भरने पर 9 दिसम्बर की ड्राफ्ट मतदाता सूची से हट सकता है नाम।


सोनभद्र/विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम गतिमान — 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक चल रहा है घर-घर सर्वे, जिला निर्वाचन अधिकारी का निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके तहत 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें भरवाने, एकत्र करने और डिजिटाइज करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।

जिला प्रशासन ने जनपद के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र को सही-सही भरकर अवश्य जमा करें।
गौर करने वाली बात यह है कि गणना प्रपत्र में किसी भी दस्तावेज को लगाने की आवश्यकता नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो मतदाता अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं देंगे, उनके नाम 09 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे।

मतदाता सूची जितनी त्रुटि-रहित होगी, उतने ही निष्पक्ष, भयमुक्त और स्वतंत्र चुनाव संपन्न होने की उम्मीद बढ़ती है।

सोनभद्र से
जितेंद्र प्रसाद
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़

RELATED ARTICLES

Most Popular