
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
विंढमगंज में ईद पर उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर दी मुबारकबाद—भाईचारे की बनी मिसाल।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से मनी ईद, थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह की सतर्कता से बढ़ा भरोसा।
विंढमगंज/सोनभद्र जनपद के विंढमगंज क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद में ईद के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र की इकलौती जामा मस्जिद होने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों—मुडिसेमर, सलैयाडिह, केवाल, घिवही, बरखोरही, हरनाकछार,कोलिन्डुबा समेत कई स्थानों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ नमाज अदा की।
ईद का त्योहार इस बार खास उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में खुशी और शांति का माहौल देखने को मिला।
चूंकि जामा मस्जिद नेशनल हाईवे से सटी हुई है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विंढमगंज थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाला। सुरक्षा बल द्वारा “टेन-एट” की स्थिति बनाए रखते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जिससे आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उनकी सक्रियता और सजगता ने लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया।
विशेष बात यह रही कि इसी समय हिंदू समुदाय का नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि का पर्व भी चल रहा है। ऐसे में दोनों समुदायों ने मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। लोगों ने एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया, जो क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।
विंढमगंज में ईद का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक सद्भाव, शांति और एकजुटता की प्रेरणादायक तस्वीर भी प्रस्तुत करता नजर आया।



