Homeबड़ी खबरेताजा खबरलोक आस्था का पर्व छठ: विंढमगंज में हजारों व्रती माताओं ने भगवान...

लोक आस्था का पर्व छठ: विंढमगंज में हजारों व्रती माताओं ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब।

लोक आस्था का पर्व छठ: विंढमगंज में हजारों व्रती माताओं ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

विंढमगंज (सोनभद्र)।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज विंढमगंज क्षेत्र में डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुई।
इस पावन अवसर पर हजारों व्रती माताओं एवं बहनों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ सूर्य उपासना की।

छठ घाटों पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा। हरनाकछार स्थित सूर्य मंदिर परिसर में न केवल स्थानीय श्रद्धालु, बल्कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार से आए हजारों लोगों ने भी भाग लिया।


छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया

मौके पर मौजूद बजरंग क्लब सोसायटी के अध्यक्ष सरजू चंद्रवंशी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सोसायटी द्वारा विशाल सूर्य मंदिर परिसर और मालिया नदी के खेल मैदान पर बने छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
उन्होंने कहा —

“यहां व्रत करने आईं माता-बहनों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।”



पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व का उल्लास

छठ पूजा के इस पावन पर्व पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास, शांति और सामूहिक श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
कल सुबह व्रती महिलाएं उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय इस महान पर्व का समापन करेंगी।


रिपोर्टर: जितेंद्र प्रसाद
स्थान: विंढमगंज, सोनभद्र
भारत द‌ष्टी लाईव न्युज

RELATED ARTICLES

Most Popular