Homeबड़ी खबरेताजा खबररेघड़ा शिव मंदिर समिति में रामायण पाठ का शुभारंभ

रेघड़ा शिव मंदिर समिति में रामायण पाठ का शुभारंभ

रेघड़ा शिव मंदिर समिति में रामायण पाठ का शुभारंभ

विण्ढमगंज सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम घिवही स्थित रेघड़ा शिव मंदिर परिसर में 20 सितंबरशनिवार रात्रि लगभग 8:00 बजे रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री खीरू यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ग्रामवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया। रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण पूरे क्षेत्र में गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सद्भाव का संदेश देना है।

गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी श्रद्धा और उत्साह के साथ भागीदारी की। रामायण पाठ आगामी दिनों तक निरंतर चलेगा और समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया जाए

RELATED ARTICLES

Most Popular