केतार प्रखंड अंतर्गत अजनिया गाँव में दुर्गा पूजा महापर्व के अवसर पर आयोजित रामायण सीरियल कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में उप प्रमुख शंभू सिंह, पुरुषोतम प्रसाद, सिकंदर साह, सुशील यादव, रमेश राम, नागेंद्र साह, रमेश साह, अमलेश गुप्ता, सागर सिंह, लालबहादुर सिंह, मुकेश बैठा, अनोज गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, चंद्रदेव सिंह, विकास गुप्ता, सुग्रीम साह, अजय गुप्ता, सनोज गुप्ता, फूलदेव सिंह, आशीष यादव, प्रदीप यादव, महाराज साह, कामेश्वर साह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दुर्गा पूजा पर्व के मौके पर शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल लेकर आया।



