Homeबड़ी खबरेताजा खबररेघड़ा मंदिर में उमड़ा आस्था का सागर, शिव भक्तों की भारी भीड़...

रेघड़ा मंदिर में उमड़ा आस्था का सागर, शिव भक्तों की भारी भीड़ से गूंजा विण्ढमगंज।

रेघड़ा मंदिर में उमड़ा आस्था का सागर, शिव भक्तों की भारी भीड़ से गूंजा विण्ढमगंज।

सोनभद्र जिले के दुद्धी विकासखंड अंतर्गत विण्ढमगंज क्षेत्र स्थित रेघड़ा मंदिर में आयोजित पावन मेले में शिव भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आए श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी और भक्ति से खिल उठे।


मेले के दौरान प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही। शिव कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था में बड़ा योगदान दिया।


मेले में गुड़ की जलेबी का विशेष धार्मिक महत्व रहा, जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। मंच संचालन कर रहे ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने पूरे कार्यक्रम पर सतत निगरानी बनाए रखी। इस दौरान क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने भी अहम भूमिका निभाई। जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र की हर खबर के लिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज से जुड़े रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular