गढ़वा (रमना): प्रखंड रमना के कर्णपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम रोहिला निवासी परमानंद विश्वकर्मा का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परमानंद विश्वकर्मा अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री का परिवार छोड़ गए हैं।

निधन की जानकारी मिलते ही गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस कठिन समय में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गरीब परिवार की सहयोगी के रूप में अजय टाइगर भी मौजूद रहे और परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।



