Homeबड़ी खबरेताजा खबरदीपक प्रताप देव सड़क दुर्घटना में घायल, मेडिका अस्पताल में चल रहा...

दीपक प्रताप देव सड़क दुर्घटना में घायल, मेडिका अस्पताल में चल रहा इलाज

दीपक प्रताप देव सड़क दुर्घटना में घायल, मेडिका अस्पताल में चल रहा इलाज

रांची। भवनाथपुर विधायक के भाई दीपक प्रताप देव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनके साथ एक साथी भी इस हादसे में जख्मी हुए हैं। दोनों का इलाज फिलहाल मेडिका अस्पताल, रांची में चल रहा है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और समर्थक अस्पताल पहुँचे और उनका हालचाल जाना। इसी क्रम में आज ताहिर अंसारी भी मेडिका अस्पताल पहुँचे और दीपक प्रताप देव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने कहा कि हम सभी उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इस कठिन समय में हमारी दुआएँ और प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular