
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.40157425, 0.54484355);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
मिशन शक्ति का असर विण्ढमगंज बाजार में महिला हेल्प डेस्क की पहल, नारी सुरक्षा–नारी सम्मान का दिया मजबूत संदेश।
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विण्ढमगंज मार्केट में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और आमजन को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विण्ढमगंज महिला कांस्टेबल सपना मौर्या एवं हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बेटियां देश की शान हैं”, इसलिए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग चरणों में बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
योजना के अनुसार
बालिका के जन्म पर ₹5000
एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर ₹2000
कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹3000
कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹3000
कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹5000
तथा 10वीं, 12वीं अथवा डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर अधिकतम ₹7000 की धनराशि दिए जाने का प्रावधान है।
महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को आपातकालीन सहायता, कानूनी अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस सहयोग की जानकारी भी दी गई। इस जागरूकता अभियान से बाजार क्षेत्र की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
इस प्रकार विण्ढमगंज थाने द्वारा मिशन शक्ति के तहत चलाया गया यह अभियान प्रशासन के संवेदनशील और सक्रिय चेहरे को दर्शाता है। यह प्रयास न केवल बेटी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को मजबूत करता है, बल्कि एक सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश की दिशा में प्रेरणादायक कदम साबित हो रहा है।



