Homeबड़ी खबरेताजा खबरमां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बीच काली मंदिर में गूंजे जयकारे।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बीच काली मंदिर में गूंजे जयकारे।

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन विंढमगंज में आस्था का सैलाब, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के बीच काली मंदिर में गूंजे जयकारे।

विंढमगंज (सोनभद्र) से खास रिपोर्ट।

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन विंढमगंज स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने उपवास रखकर मां से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंदिर परिसर में माइक के माध्यम से देवी मां के मंत्रों का प्रसारण किया गया, जिसका संचालन मंदिर के पुजारी श्री राजेश तिवारी, अशोक तिवारी एवं नंदलाल तिवारी द्वारा किया गया। तीनों पुजारियों के नेतृत्व में भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ।


इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध चना के लेसन का प्रसाद वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। प्रसाद वितरण में अलख नारायण (पुत्र पंकज गुप्ता), रघुवर केसरी (पुत्र सोनू केसरी) एवं संपूर्णानंद गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इन सभी ने सेवा भाव के साथ सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया।


मंदिर परिसर में दूसरे दिन भी महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक परिधान में आरती में शामिल हुईं और मां काली की भक्ति में लीन नजर आईं। श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम पूरे आयोजन को और भी भव्य बना रहा है।
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व होता है, जो तप, संयम और शक्ति का प्रतीक हैं। भक्त इस दिन मां से धैर्य और साहस की कामना करते हैं।

आप जुड़े रहिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज चैनल के साथ नवरात्र के हर दिन की खास खबर सबसे पहले पाने के लिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular