Homeबड़ी खबरेताजा खबरबिण्ढमगंज: सीता मोड़ स्थित संजय किराना दुकान में चोरी का प्रयास, दीवार...

बिण्ढमगंज: सीता मोड़ स्थित संजय किराना दुकान में चोरी का प्रयास, दीवार तोड़कर भागे अज्ञात चोर।

बिण्ढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीता मोड़ पर स्थित संजय किराना दुकान में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर दुकान की दीवार तोड़कर भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी पास-पड़ोस के लोगों को संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। लोगों की सजगता के कारण चोर घबरा गए और दीवार तोड़कर ही मौके से फरार हो गए।

घटना के समय दुकान मालिक संजय गुप्ता अपने घर में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि जब पड़ोसियों ने दीवार तोड़े जाने की आवाज सुनकर उन्हें जानकारी दी, तब वे बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन किसी ने बाहर से दरवाज़ा सींखचों से बंद कर दिया था, जिसके कारण वे तुरंत बाहर नहीं आ सके। बाद में पड़ोसियों ने दरवाज़ा खोलकर संजय गुप्ता को बाहर निकाला। बाहर आकर उन्होंने देखा कि दुकान के पूर्वी हिस्से की दीवार तोड़ी हुई है और कुछ सामान बाहर फेंका गया है।

संजय गुप्ता के मुताबिक, चोर कुछ टोफी और छोटे-मोटे सामान ले जाने में सफल हुए, लेकिन दुकान का अधिकांश सामान सुरक्षित मिला। दीवार टूटने से दुकान को नुकसान जरूर हुआ है, पर बड़ी चोरी होने से स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बचाव हो गय

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीता मोड़ क्षेत्र में देर रात चोरी के प्रयास पहले भी सामने आए हैं, इसलिए गश्ती बढ़ाने की मांग की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular