Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धी के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान...

दुद्धी के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।


दुद्धी के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस



धनौरा-बघबियानी मार्ग के जंगल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फॉरेंसिक जांच के बाद होगा खुलासा

(दुद्धी, सोनभद्र) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा-बघबियानी जाने वाले जंगल मार्ग के किनारे सोमवार सुबह लगभग 7 बजे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह चरवाहों ने झाड़ियों में महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी।
मृत महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी, नीले रंग का ब्लाउज तथा हल्के गुलाबी रंग का शॉल पहन रखा था। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गए। आसपास के गांवों के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ सेवन (पॉइजनिंग) का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जिले से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
घटनास्थल पर ग्राम प्रधान सुभाष भारती, उपनिरीक्षक हरकेश आजाद, श्याम जी यादव, कांस्टेबल सर्वेश सिंह, लक्ष्मण यादव सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular