Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धी की राजनीति का चमकता सितारा हुआ अस्त, 8 बार के विधायक...

दुद्धी की राजनीति का चमकता सितारा हुआ अस्त, 8 बार के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

दुद्धी की राजनीति का चमकता सितारा हुआ अस्त, 8 बार के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र 403 से आठ बार विधायक रहे वरिष्ठ नेता विजय सिंह गोंड का बुधवार देर रात लगभग 12 बजे निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे और लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, पूरे दुद्धी, विण्ढमगंज और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।विजय सिंह गोंड दुद्धी क्षेत्र की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा और आदिवासी समाज सहित सर्वसमाज के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। आठ बार विधायक चुने जाना उनकी लोकप्रियता, जनविश्वास और राजनीतिक पकड़ को दर्शाता है। सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और आम जनता से सीधा संवाद उनकी पहचान रही।बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से किडनी संबंधी बीमारी के कारण उपचाराधीन थे। बावजूद इसके, क्षेत्र की समस्याओं और जनता के हितों को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे। उनका जाना न सिर्फ दुद्धी विधानसभा बल्कि पूरे सोनभद्र जनपद के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। समर्थक, कार्यकर्ता और आम लोग उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। हर आंख नम है और हर जुबान पर बस एक ही बात दुद्धी ने अपना सच्चा जननेता खो दिया।विजय सिंह गोंड का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा है। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान सदैव याद किया जाएगा।

विण्ढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद

भारत दृष्टि लाइव न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular