Homeबड़ी खबरेताजा खबरथाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने लगाई एकता की दौड़।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने लगाई एकता की दौड़।

विण्ढमगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन ।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने लगाई एकता की दौड़

विण्ढमगंज (सोनभद्र):
आज सुबह शासनादेश के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के उपरांत थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना परिसर से दर्जनों पुलिस कर्मियों और उपनिरीक्षकों ने भाग लिया।

यह एकता दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर रांची–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, मुडिसेमर तिराहा और काली मंदिर तक निकाली गई।
दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों ने “एक भारत — श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि —

सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य किया और हमारी संविधान व्यवस्था को मजबूत नींव प्रदान की। उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस “रन फॉर यूनिटी” का स्वागत किया।

रिपोर्ट — जितेंद्र प्रसाद गुप्ता
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ | विण्ढमगंज, सोनभद्र


RELATED ARTICLES

Most Popular