Homeबड़ी खबरेताजा खबरडुभवाढोणा बंधा में घटा जलस्तर, किसानों व पशुओं के सामने गहराया संकट।

डुभवाढोणा बंधा में घटा जलस्तर, किसानों व पशुओं के सामने गहराया संकट।

डुभवाढोणा बंधा में घटा जलस्तर, किसानों व पशुओं के सामने गहराया संकट।


दुद्धी, सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही के बैरियरीयाखाड़ टोला स्थित डुभवाढोणा बंधा में जलस्तर लगातार कम होने से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बंधा में पानी की कमी का असर न केवल खेती-किसानी पर पड़ रहा है, बल्कि जंगली जानवरों और पालतू पशुओं के लिए भी पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार डुभवाढोणा बंधा आसपास के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। वर्तमान में जलस्तर काफी नीचे पहुंच जाने से खेतों की सिंचाई प्रभावित होने लगी है। आगामी फसल की तैयारी कर रहे किसान पानी की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं।
वहीं, बैल, गाय, बकरी समेत अन्य पालतू पशुओं को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। जंगल से निकलकर आने वाले वन्यजीवों के लिए भी यह बंधा पानी का प्रमुख स्रोत रहा है, लेकिन पानी कम होने से उनके सामने भी पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से बंधा में जल संरक्षण एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों, पशुपालकों और वन्यजीवों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular