Homeबड़ी खबरेताजा खबरछवनी टोला में श्रद्धा व उमंग के साथ सम्पन हुई जितिया पूजा,छोटन...

छवनी टोला में श्रद्धा व उमंग के साथ सम्पन हुई जितिया पूजा,छोटन उरांव ने व्रतधारी माताओं को अंगवस्त्र भेंटकर लिया आशीर्वाद

केतार। परती कुशवानी पंचायत के छवनी टोला में मंगलवार को धूमधाम से जितिया पूजा का आयोजन हुआ। व्रतधारी माताओं ने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी छोटन उरांव ने व्रतधारी माताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि “जितिया पर्व हमारी परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

पूजा के दौरान पूरे टोले में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाएँ व्रत के पारंपरिक गीत गाती रहीं, वहीं बच्चे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आनंदित दिखे।स्थानीय ग्रामीणों ने भी इसे सामूहिक आस्था का पर्व बताते हुए खुशी जाहिर की। वहीं स्थानीय ब्रतधारी महिलाओं ने बताया कि “जितिया हमारे लिए केवल व्रत नहीं, बल्कि पीढ़ियों से जुड़ी हुई परंपरा है। इसे निभाकर हमें आध्यात्मिक संतोष मिलता है।” वहीं एक अन्य ग्रामीण मनोहर उरांव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है।पूरे दिन छवनी टोला में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

भारत दृष्टि न्यूज़ की कवरेज रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।इस खबर में इतना हीं, इसी तरह की खबरों के साथ बने रहने के लिए हमारे चैनल भारत दृष्टि न्युज को सब्सकराईब करें

RELATED ARTICLES

Most Popular