Homeबड़ी खबरेताजा खबरएनएच-39 पर ओवरलोड गिट्टी से भरा ट्रक पकड़कर किया सीज।

एनएच-39 पर ओवरलोड गिट्टी से भरा ट्रक पकड़कर किया सीज।

एनएच-39 पर ओवरलोड गिट्टी से भरा ट्रक पकड़ाया ।

विंढमगंज वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,

आरटीओ की मिलीभगत पर सवाल

विंढमगंज/सोनभद्र। एनएच-39 पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड और अवैध ट्रकों पर आखिरकार विंढमगंज वन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को रेंज कार्यालय विंढमगंज की टीम ने रीवा–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर कार्यालय के सामने चेकिंग के दौरान गिट्टी से भरे एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया और सीज कर दिया।

पकड़े गए वाहन का नंबर JH 03 AT 1243 है। इस वाहन से संबंधित अभियुक्त गुलाम नवी अंसारी पुत्र मोहिमुद्दीन अंसारी, ग्राम व पोस्ट – टंडवा, थाना – रमना, जिला – गढ़वा (झारखंड) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह ट्रक बिना परमिट और ओवरलोड होकर गिट्टी की ढुलाई कर रहा था।

वन विभाग ने इस पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 69 तथा वन उपज अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 41/42 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रामीणों का आरोप – मौत बनकर दौड़ रहे ट्रक

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर रोजाना बिना नंबर और बिना परमिट के ओवरलोड ट्रक दौड़ते रहते हैं। इन गाड़ियों की रफ्तार और लापरवाही से राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो गया है। दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोगों की जान खतरे में पड़ी हुई है।

आरटीओ विभाग पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि परिवहन विभाग (आरटीओ) के अधिकारी मोटी रकम लेकर इन गाड़ियों को खुली छूट देते हैं। इसी कारण माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और कानून की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस अवैध धंधे पर लगाम नहीं लगाई गई, तो सरकार की छवि धूमिल होना तय है।

जनता की मांग – सुरक्षित और स्वच्छ मार्ग चाहिए

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आरटीओ विभाग से मांग की है कि ऐसे माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो, ताकि सड़क पर आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल माफियाओं के हौसले पस्त करने वाली है बल्कि यह भी साबित करती है कि अगर सख्ती हो तो अवैध कारोबार पर रोक संभव है। अब देखना यह है कि आरटीओ विभाग कब जागेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular