Homeबड़ी खबरेताजा खबरछठ महापर्व के दिन बड़ा हादसा — ट्रक और बाइक की जोरदार...

छठ महापर्व के दिन बड़ा हादसा — ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक बाल-बाल बचे।

छठ महापर्व के दिन बड़ा हादसा — ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक बाल-बाल बचे
विंढमगंज सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट | भारत दृष्टि लाइव न्यूज़


विंढमगंज (सोनभद्र):
स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के ग्राम पंचायत सलैयाडिह स्थित एनएच-39 (रीवा–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग) पर आज छठ महापर्व के दिन एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरनाकछार गांव निवासी सोनू यादव पुत्र शिव कुमार यादव और राहुल चंद्रवंशी पुत्र नीतीश कुमार चंद्रवंशी अपने गांव हरनाकछार से विंढमगंज छठ घाट पर महापर्व का कार्यक्रम देखने के लिए गए थे।

वापसी के दौरान जैसे ही वे ग्राम पंचायत सलैयाडिह के पास पहुँचे, उसी वक्त एक अज्ञात ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए,
लेकिन गनीमत रही कि दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई।

ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुँची
और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टक्कर मारने वाला ट्रक चालक हादसे के बाद वाहन समेत फरार बताया जा रहा है।


छठ पर्व की रौनक में इस तरह का हादसा देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-39 पर तेज रफ्तार ट्रकों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है,
जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।


विंढमगंज सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट — भारत दृष्टि लाइव न्यूज़



अगर आप अपने क्षेत्र की सच्ची और ताज़ा खबरें देखना चाहते हैं,
तो भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
जुड़े रहें हमारे साथ — सच्ची खबर, सबसे पहले।

RELATED ARTICLES

Most Popular