Homeबड़ी खबरेताजा खबरएनएच-39 पर सड़क दुर्घटना, महिला गंभीर रूप से घायल सतर्कता की...

एनएच-39 पर सड़क दुर्घटना, महिला गंभीर रूप से घायल सतर्कता की अपील।

एनएच-39 पर सड़क दुर्घटना, महिला गंभीर रूप से घायल सतर्कता की अपील।


सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह की मूल निवासी कबूतरी देवी, पत्नी गणेश यादव, के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबूतरी देवी विंढमगंज बाजार से खरीदारी कर पैदल अपने घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग एनएच-39 पर सरकारी अस्पताल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के किनारे पटरी पर चलते समय पीछे से आ रहे एक टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके दोनों पैरों पर गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि टेलर जमशेदपुर (टाटा) से चेसिस लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। वाहन चालक का नाम सुभाष बताया गया है, जो दसरथ का पुत्र है।


घटना के बाद कबूतरी देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। महिला का कहना है कि वह पूरी सावधानी से सड़क किनारे चल रही थीं, तभी पीछे से आए टेलर ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके पैरों को कुचल दिया। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।


सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। टेलर व उसके चेसिस को अपने कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया तथा चालक को भी हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
आप इस वीडियो में जो वाहन देख रहे हैं, वही उक्त टेलर चेसिस है। प्रशासन मौके पर मौजूद है और इस वाहन को थाने ले जाया जा रहा है, ताकि कानूनी विधि के अनुसार कार्रवाई की जा सके और पीड़ित महिला को न्याय मिल सके।
यह घटना एनएच-39 जैसे व्यस्त मुख्य मार्ग पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular