Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज वन विभाग ने ग्रामीणों को वितरित किए पौधे, सुखड़ा बांध के...

विंढमगंज वन विभाग ने ग्रामीणों को वितरित किए पौधे, सुखड़ा बांध के पास वृक्षारोपण अभियान चलाया।


विंढमगंज वन विभाग ने ग्रामीणों को वितरित किए पौधे, सुखड़ा बांध के पास वृक्षारोपण अभियान चलाया।


विंढमगंज (सोनभद्र)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विंढमगंज वन रेंज द्वारा ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित सुखड़ा बांध के पास ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि “एक पेड़ केवल छाया ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और बेहतर भविष्य भी प्रदान करता है।” उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सके।
वन विभाग की टीम ने पौधों के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। पौधों का संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है जितना उन्हें लगाना।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधे प्राप्त किए और उन्हें रोपित कर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वन विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular