Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुर्घटना में मृत दशरथ राम के परिजनों को बसपा ने दी ₹10...

दुर्घटना में मृत दशरथ राम के परिजनों को बसपा ने दी ₹10 हजार की आर्थिक सहायता, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह निवासी दशरथ राम की 21 जून को सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में दुद्धी विधानसभा 403 के बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी संजय कुमार धुर्वे अपने विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान संजय कुमार धुर्वे ने मृतक की पत्नी को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा बसपा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत दशरथ राम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को धैर्य और साहस बनाए रखने की बात कही।
बताया गया कि मृतक दशरथ राम अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं, जिससे परिवार की कठिनाइयाँ और बढ़ गई हैं। परिवार का बड़ा पुत्र लगभग 18 वर्ष का है, जबकि दोनों पुत्रियों की आयु क्रमशः लगभग 14 वर्ष और 10 वर्ष बताई जा रही है। परिवार के सामने आजीविका और बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।
मौके पर मौजूद बसपा नेताओं ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों एवं प्रशासन को भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा और परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के मिर्जापुर मंडल प्रभारी रामविचार गौतम, जिला अध्यक्ष सकरार अहमद, मेदनीखाड़ के पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना भारती, बसपा कार्यकर्ता संदीप भारती सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत दशरथ राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular