Homeबड़ी खबरेताजा खबरबारिश बनी हादसे की वजह! रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत...

बारिश बनी हादसे की वजह! रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल।

बारिश बनी हादसे की वजह! रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल।


रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार को बारिश के दौरान एक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। इसी दौरान मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रोडवेज बस और इनोवा कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
प्रारंभिक जांच में बारिश और सड़क पर फिसलन को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular