Homeबड़ी खबरेताजा खबरथाना विंढमगंज में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, एक प्रकरण का मौके...

थाना विंढमगंज में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण।

थाना विंढमगंज में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण


विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना विंढमगंज परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
समाधान दिवस में कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular