Homeबड़ी खबरेताजा खबरट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान, एसडीओ के बयान से बढ़ी नाराजगी

ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान, एसडीओ के बयान से बढ़ी नाराजगी

ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान, एसडीओ के बयान से बढ़ी नाराजगी


दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र के एक गांव में लंबे समय से खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोगों ने विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र देकर जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने तथा आवश्यक बिजली पोल लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे पेयजल, खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समस्या को लेकर जब ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से शिकायत की तो दुद्धी विद्युत उपखंड के एसडीओ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण (मौका मुआयना) किया।
ग्रामीणों के अनुसार निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान में करीब तीन वर्ष का समय लग सकता है। एसडीओ के इस कथन के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। उनका कहना है कि जब गांव कई दिनों से बिजली संकट झेल रहा है तो तीन वर्ष तक इंतजार करना संभव नहीं है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में तत्काल 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए तथा जहां जरूरत हो वहां नए बिजली पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। लोगों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए वर्षों तक प्रतीक्षा करना उचित नहीं है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च विद्युत अधिकारियों से हस्तक्षेप कर जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular