Homeबड़ी खबरेताजा खबरसोनभद्र में मौत पर बवाल: न्याय की गुहार, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर...

सोनभद्र में मौत पर बवाल: न्याय की गुहार, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप।

सोनभद्र में मौत पर बवाल: न्याय की गुहार, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप।

अधेड़ की संदिग्ध मौत से गांव में उबाल, दर्जनभर लोगों पर गंभीर आरोप।

रोते-बिलखते परिजन बोले— दोषियों को सजा मिले, नहीं तो आंदोलन करेंगे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

कोन (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ ग्राम पंचायत के सिद्धवादामर टोला में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक श्याम बिहारी उरांव की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट के कारण उनकी जान गई। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।मृतक के भाई प्रमोद कुमार उरांव ने कोन थाना में तहरीर देकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके भाई के साथ हुई मारपीट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजनों का दावा है कि घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं।ग्रामीणों के अनुसार श्याम बिहारी उरांव अपने परिवार का सहारा थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो उनका विश्वास व्यवस्था से उठ जाएगा।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। गांव के लोगों की निगाहें अब पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। प्रशासनिक अधिकारियों से भी मांग की जा रही है कि वे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और दोषी बच न सकें।

लगभग 50 घण्टे होने के बावजूद भी परियोजन मृतक के अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular