Homeबड़ी खबरेताजा खबरझाड़ियों में मिले युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी ने एसपी के...

झाड़ियों में मिले युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी ने एसपी के सामने कबूला जुर्म।

झाड़ियों में मिले युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी ने एसपी के सामने कबूला जुर्म।


सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या की गुत्थी सुलझी
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ टोला बगबियानी में झाड़ियों में मिले युवक रजनि कांत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करते हुए घटना की पूरी जानकारी साझा की।
पुलिस के अनुसार, मृतक रजनि कांत का शव कुछ दिन पूर्व सड़क किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ था। शव पर गर्दन और सिर के पीछे गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।
जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने कम समय में मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच पूरी कर ली गई है और आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस खुलासे के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular