Homeबड़ी खबरेताजा खबरNH39 पर बड़ा हादसा: महुआ के पेड़ से टकराई बोलेरो, दो घायल।

NH39 पर बड़ा हादसा: महुआ के पेड़ से टकराई बोलेरो, दो घायल।


विंढमगंज सोनभद्र/ विकासखंड दुद्धि के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोलवा में स्थित नेशनल हाईवे NH39 पर आज लगभग दोपहर 3:00 बजे एक बोलेरो वाहन (नंबर UP 64 BD 4385) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए।


ग्रामीणों के अनुसार, एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे को हल्की चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को दुद्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों को हटाकर उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

#NH39Accident#SonbhadraNews#DuddhiNews#PolwaVillage#RoadAccident#BoleroAccident#BreakingNews#UPNews#UttarPradeshNews#HighwayAccident#RoadSafety#AccidentReport#LocalNews#IndiaNews#LatestNews#EmergencyNews#InjuryReport#TrafficAlert#PublicSafety#NewsUpdate

RELATED ARTICLES

Most Popular