
सोनभद्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आगाज़: एरेस्टो एकेडमी में दाखिले तेज, फीस व्यवस्था पर उठे सवाल।
विंढमगंज (सोनभद्र): नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही विंढमगंज क्षेत्र के विद्यालयों में हलचल तेज हो गई है। क्षेत्र के चर्चित शिक्षण संस्थान अरिस्तो एकेडमी में प्रवेश प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है, जहां अभिभावकों और छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
संस्थान द्वारा जारी की गई ताज़ा रसीदों से पता चलता है कि एलकेजी (LKG-A) की छात्रा कुमारी नैन्सी द्वारा नए सत्र के लिए कुल ₹2125 की फीस जमा की गई है। इसमें ₹1000 प्रवेश शुल्क, ₹600 वार्षिक विकास शुल्क, ₹50 फॉर्म शुल्क और ₹475 अप्रैल माह की मासिक फीस शामिल है। खास बात यह रही कि भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिससे डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा मिला है।
हालांकि, जिले में निजी स्कूलों की फीस को लेकर अब विवाद भी गहराने लगा है। अभिभावकों का आरोप है कि कई निजी विद्यालय कॉपी-किताब, ड्रेस और अन्य सामग्री के नाम पर अत्यधिक शुल्क वसूल रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
इसी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताब या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। यदि किसी विद्यालय द्वारा मनमानी फीस वसूली या नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि मान्यता रद्द करने तक की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अभिभावकों में उम्मीद जगी है कि उन्हें राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। वहीं, अरिस्तो एकेडमी ने पारदर्शी फीस प्रणाली और डिजिटल भुगतान को अपनाकर एक सकारात्मक पहल की है, लेकिन पूरे जिले में नियमों का पालन सुनिश्चित करना अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।



