
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;
अब नहीं चलेगा फर्जी काम! हरनाकछार में ईमानदारी से बनी सड़क पेंटिंग बनी मिसाल, भ्रष्ट ठेकेदारों में मचा हड़कंप
विंढमगंज, सोनभद्र (दुद्धि ब्लॉक):
विकासखंड दुद्धि के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में सड़क निर्माण और पेंटिंग कार्य ने एक नई मिसाल कायम की है। जहां अक्सर सड़कों के नाम पर खानापूर्ति और घटिया निर्माण की शिकायतें सामने आती रही हैं, वहीं इस बार पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य ने लोगों का भरोसा जीत लिया है।
गांव में सड़क पर गिट्टी, अलकतरा और आवश्यक केमिकल का उपयोग करते हुए पूरी गुणवत्ता और मानक के साथ रोड पेंटिंग का कार्य किया गया। इस कार्य को ठेकेदार शैलेंद्र कुमार द्वारा बेहद ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया, जिसकी ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार ऐसा काम देखने को मिला है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार की झलक नहीं दिखी। सड़क की मजबूती और साफ-सुथरी पेंटिंग देखकर गांव में खुशी का माहौल है।
यह कार्य उन ठेकेदारों और जिम्मेदारों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो कालाबाजारी और घटिया सामग्री के सहारे काम करके सरकारी धन का दुरुपयोग करते हैं। हरनाकछार की यह सड़क अब उनके लिए आईना बन चुकी है।
हमारे चैनल का उद्देश्य भी यही है कि जहां गलत हो रहा है उसे उजागर किया जाए और जहां अच्छा काम हो रहा है, उसे जनता और प्रशासन तक पहुंचाया जाए ताकि अन्य जगहों पर भी इसी तरह के गुणवत्तापूर्ण कार्य हो सकें।
जरूरत है कि अधिकारी भी ऐसे कार्यों को संज्ञान में लें और पूरे क्षेत्र में इसी मॉडल को लागू करें। साथ ही जनता भी जागरूक रहकर हर काम की निगरानी करे, ताकि विकास की गंगा हर गांव तक पहुंचे।



