Homeबड़ी खबरेताजा खबरबुटवेढवा बकरी बाजार की नीलामी में टूटा रिकॉर्ड, ₹8.55 लाख की बोली...

बुटवेढवा बकरी बाजार की नीलामी में टूटा रिकॉर्ड, ₹8.55 लाख की बोली लगाकर मोहम्मद अली नातिक ने जीता ठेका।

बुटवेढवा बकरी बाजार की नीलामी में टूटा रिकॉर्ड, ₹8.55 लाख की बोली लगाकर मोहम्मद अली नातिक ने जीता ठेका।

विंढमगंज सोनभद्र/विकासखंड दुद्धि के ग्राम पंचायत बुटवेढवा में लगने वाले साप्ताहिक बकरी बाजार की नीलामी बुधवार को पारदर्शी तरीके से ग्राम पंचायत भवन में सम्पन्न हुई। यह नीलामी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए आयोजित की गई।


ग्राम प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस नीलामी में तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कानूनगो नागेन्द्र कुमार पाठक, लेखपाल सुदन, मनिंद्र कुमार तिवारी व शाश्वत द्विवेदी मौजूद रहे।
नीलामी में कुल पांच ठेकेदारों—मोहम्मद अली नातीक, प्रभात कुमार, जावेद, इकबाल अहमद कुरैशी और संतोष यादव—ने हिस्सा लिया। सभी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें मोहम्मद अली नातीक ने ₹8,55,000 की सबसे ऊंची बोली लगाकर बकरी बाजार का ठेका अपने नाम कर लिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य व ग्रामीणों की भी भारी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से विकास कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, बंटी कुमार, गुलाबचंद, कामेश्वर यादव, ज्योति जायसवाल, उदय पासवान, स्वाती देवी, माया देवी, छाया देवी, नंद कुमार, दौलत देवी, ममता देवी व विनीता देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
नीलामी के सफल आयोजन के बाद पूरे क्षेत्र में इस बाजार की चर्चा बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular