Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज में जागरूकता की मिसाल: पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा और...

विंढमगंज में जागरूकता की मिसाल: पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा और साइबर बचाव के गुर।

विंढमगंज में जागरूकता की मिसाल: पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा और साइबर बचाव के गुर।

सोनभद्र/विंढमगंज: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “सशक्त नारी, सुरक्षित समाज” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन विंढमगंज थाना पुलिस द्वारा किया गया, जिसमें सब इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार (दीवान), अखंड यादव और सपना मौर्या की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को घरेलू व सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विशेष रूप से साइबर अपराधों पर चर्चा करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचने के उपाय विस्तार से बताए गए। महिलाओं को सचेत किया गया कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तारा देवी, ब्यूटी कुमारी, अंकिता कुमारी, ज्योति कुमारी और काजल कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वहीं प्रधान प्रतिनिधि संजय प्रसाद गुप्ता, राहुल कुमार और विकास कुमार सहित कई पुरुषों ने भी सहयोग किया।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग और सशक्त बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अभियान को सराहनीय कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular