Homeबड़ी खबरेताजा खबररेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी।

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी।

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी।


सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह के बियारी बस्ती के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे अंडरपास के समीप अप रेलवे लाइन पोल संख्या 57/29 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक किसी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसके पहनावे के आधार पर बताया जा रहा है कि उसने नीले धारीदार लुंगी, सफेद शर्ट और उसके ऊपर काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।


घटना की सूचना मिलते ही सलैयाडिह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किंशू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह तथा हरनाकछार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी मौके पर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पाई।
इसी बीच रेलवे जीआरपी और विंढमगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रशासन ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण।

RELATED ARTICLES

Most Popular