Homeबड़ी खबरेताजा खबरआग की चपेट में बगीचा: झोपड़ी राख, आम का पुराना पेड़ भी...

आग की चपेट में बगीचा: झोपड़ी राख, आम का पुराना पेड़ भी झुलसा।

आग की चपेट में बगीचा: झोपड़ी राख, आम का पुराना पेड़ भी झुलसा
महुली (सोनभद्र):
पोलवा गांव में सोमवार को एक बगीचे में अचानक लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। देखते ही देखते बगीचे में बनी झोपड़ी जलकर राख हो गई और उसमें रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।
आग इतनी तेज थी कि पास खड़ा वर्षों पुराना आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आ गया। तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैलती रही, जिससे ग्रामीणों और मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
करीब दो घंटे की कोशिश के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, देर शाम तक पेड़ की टहनियां टूटकर गिरती रहीं। पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular