
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
हरनाकछार में गूंजा “जय माता दी”: मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना से मालेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था का केन्द्र।
विंढमगंज सोनभद्र/ विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के नवीनीकरण के बाद इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: true;touch: (0.5024071, 0.55359393);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे पंचांग पूजन एवं कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और युवा भक्त शामिल हुए। सिर पर कलश लिए माताएं-बहनें और जय माता दी के जयकारों से गूंजता वातावरण हर किसी को भाव-विभोर कर रहा था। यात्रा गांव के गली-मोहल्लों से होती हुई हरनाकछार और सलैयाडिह के बॉर्डर स्थित सुखद बांध तक पहुंची, जहां वाराणसी से आए पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ जल पूजन कराया गया।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
इसके पश्चात श्रद्धालु भक्त जल कलश लेकर सलैयाडिह होते हुए नेशनल हाईवे एनएच-39 मार्ग से पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अपनी आस्था अर्पित की।
23 मार्च से 26 मार्च तक निरंतर पूजा-पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, साथ ही भंडारे में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान जगन्नाथ यादव, प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, सत्यनारायण सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता सत्यनारायण सेठ ने की।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
बजरंग क्लब सोसायटी एवं मंदिर समिति द्वारा शुद्ध देसी पेड़ा सहित प्रसाद वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि दर्जनों गांवों के लोगों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के मान-सम्मान और क्षेत्र की सामाजिक एकता को भी नई ऊंचाई प्रदान कर गया।



