
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 31;
जोरुखाड़ की हरिजन बस्ती में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध।
परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा
इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरुखाड़ की हरिजन बस्ती में एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जोरुखाड़ निवासी कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम, उम्र लगभग 21 वर्ष, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जब परिजनों को कमलेश की स्थिति के बारे में पता चला तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की हालत गंभीर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई।
मृतक कमलेश कुमार भारती अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। परिवार में उसकी छह बहनें हैं। इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी कम उम्र में युवक की मौत से सभी लोग दुखी और हैरान हैं।



