Homeबड़ी खबरेताजा खबर15 दिनों से गिट्टी बिछाकर छोड़ी सड़क, ग्रामीण परेशान — खबर लगते...

15 दिनों से गिट्टी बिछाकर छोड़ी सड़क, ग्रामीण परेशान — खबर लगते ही ठेकेदार ने शुरू कराया काम।

15 दिनों से गिट्टी बिछाकर छोड़ी सड़क, ग्रामीण परेशान — खबर लगते ही ठेकेदार ने शुरू कराया काम

विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत सलैयाडिह में सीता मोड़ से होकर कुशवाहा बस्ती, यादव बस्ती, शर्मा बस्ती होते हुए पटेल मुख्य मार्ग तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से महुली निवासी ठेकेदार रमीज आलम द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार ने करीब 15 दिनों पहले सड़क पर गिट्टी बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी रास्ते की खराब स्थिति के कारण डरते हुए गुजर रहे थे, जबकि बुजुर्गों को भी काफी दिक्कत हो रही थी।
इस संबंध में भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ के पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद और प्रेम कुशवाहा ने ठेकेदार रमीज आलम से बात कर स्थिति की जानकारी ली। बातचीत के दौरान ही ठेकेदार ने तत्काल मजदूर लगाकर काम शुरू कराया। ग्रामीणों ने भी देखा कि खबर का असर होते ही काम शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular