
विजयगढ़ किले में सामूहिक विवाह का ऐतिहासिक आयोजन, मंत्री संजीव सिंह गोंड की उपस्थिति से बढ़ी गरिमा।
सोनभद्र। जनपद के ऐतिहासिक विजयगढ़ किला के प्रांगण में आदिवासी समाज द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सहयोग से 26/27 तारीख को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 8 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजय सिंह गोंड तथा समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
मंत्री संजीव सिंह गोंड ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आदिवासी समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जिले की पहचान प्रदेश स्तर पर मजबूत होती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। पूरे किले परिसर में उत्साह, उल्लास और परंपरागत सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद।
अपने शहर की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ चैनल से।



