Homeबड़ी खबरेताजा खबरमुडिसेमर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का समापन, पूर्णाहुति के साथ...

मुडिसेमर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का समापन, पूर्णाहुति के साथ हुआ विशाल भंडारा।

मुडिसेमर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का समापन, पूर्णाहुति के साथ हुआ विशाल भंडारा


विंढमगंज (सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत मुडिसेमर में मालिया नदी तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का विधि-विधान से पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन का नेतृत्व संत वेद मोहनदास ब्रह्मचारी बाबा ने किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ और कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देते हैं।
कथा वाचन के दौरान कृतिका किशोरी (झांसी) एवं रेशमी शास्त्री ने भगवान विष्णु की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सदस्य राकेश पासवान, जय मौर्या, रोहित मौर्य, बनवारी यादव, सरजू यादव, बिनोद पासवान, पिंटू शर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।
पूर्णाहुति के उपरांत प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular