
सोनभद्र ब्राह्मण महासभा को मिला नया नेतृत्व, द्विवेदी जी बने जिला अध्यक्ष, बधाइयों का लगा तांता।
सोनभद्र जनपद में ब्राह्मण महासभा को नया जिला अध्यक्ष मिलने पर संगठन से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। द्विवेदी जी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्राह्मण आर्यावर्त महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने द्विवेदी जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि द्विवेदी जी अपने नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देंगे और उसे उच्च शिखर तक ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने भी द्विवेदी जी को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित और विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान कर संगठन की सकारात्मक छवि को और मजबूत करेंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राकेश शुक्ला जी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा प्रकोष्ठ (युवा मोर्चा) के जिला अध्यक्ष के रूप में द्विवेदी जी की नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जिम्मेदारी के माध्यम से वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और सांगठनिक मजबूती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
अंत में द्विवेदी जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष का पद ग्रहण किया और कहा कि वे जनहित से जुड़े लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे।
सोनभद्र से — जितेन्द्र प्रसाद
अपने शहर और गांव की हर छोटी-बड़ी खबर देखने और सुनने के लिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज चैनल से जुड़े रहें। खबर पसंद आए तो लाइक और शेयर जरूर करें।



