Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धि तहसील में 7 फरवरी को लगेगा दिव्यांग बोर्ड, नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र...

दुद्धि तहसील में 7 फरवरी को लगेगा दिव्यांग बोर्ड, नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे।

दुद्धि तहसील में 7 फरवरी को लगेगा दिव्यांग बोर्ड, नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाएंगे

जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में कल दिनांक 07 फरवरी 2026 को दुद्धि तहसील परिसर में दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दिव्यांग बोर्ड द्वारा नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र (UDID/दिव्यांग प्रमाण-पत्र) बनाए जाएंगे। यह शिविर उन सभी दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया गया है, जिनका अब तक दिव्यांग प्रमाण-पत्र नहीं बन पाया है या जो पहली बार प्रमाण-पत्र बनवाना चाहते हैं।
तहसील प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रमाण-पत्र बनवाने के इच्छुक सभी दिव्यांगजन प्रातः 10:00 बजे तक तहसील परिसर दुद्धि में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। शिविर में केवल उन्हीं लाभार्थियों का कार्य किया जाएगा, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया हो।
दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए लाभार्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, जिनमें आधार कार्ड की छायाप्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए इच्छुक लाभार्थी swalamban.gov.in या UDID वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कराने के बाद ही शिविर में आएं।
तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के सभी दिव्यांगजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular