
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;
विंढमगंज में बड़ा हादसा टला: यूपी–झारखंड बॉर्डर पर होटल में घुसा नया चेचिस, लाखों का नुकसान, प्रशासन की लापरवाही उजागर।
उत्तर प्रदेश–झारखंड बॉर्डर पर स्थित विंढमगंज बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झारखंड की ओर से आ रहा एक नया चेचिस वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसा। हादसे के वक्त होटल पर बैठे पांच लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;
यह घटना विंढमगंज थाना से मात्र 50 मीटर पूरब नेशनल हाईवे NH-39 पर घटी। हादसे में बुटवेढवा निवासी उदय गुप्ता का होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। होटल में रखा सामान, काउंटर और ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
होटल संचालक उदय गुप्ता ने बताया कि वह अपने होटल में चाय बना रहे थे, तभी झारखंड की ओर से तेज गति में आया नया चेचिस अचानक होटल की ओर मुड़ गया। वाहन चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो चुका था और वह छटपटा रहा था। बाद में पता चला कि चालक को मिर्गी का दौरा पड़ा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उदय गुप्ता ने साहस दिखाते हुए वाहन की चाबी बंद कर दी, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही विंढमगंज प्रशासन मौके पर पहुंचा और वाहन चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सप्ताह के अंदर विंढमगंज मार्केट क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नेशनल हाईवे NH-39 के पटरिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन होता है, बावजूद इसके अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हर चौराहा और हर मोड़ पर गाड़ियों की सघन चेकिंग की जाए। सभी ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस और स्वास्थ्य संबंधी जांच अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिग बच्चों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।



