Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास...

विंढमगंज थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

विंढमगंज थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

विंढमगंज (सोनभद्र)।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया गया।बुटवेढवा स्थित डॉ. आंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सरजु गुप्ता ने गुरु रविदास को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला महान संत बताया।
जोरूखाड़, फुलवार, मेदनीखाड़ सहित अन्य स्थानों पर भी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जोरूखाड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विमल यादव, विशिष्ट अतिथि राजेश रावत एवं सकरार अहमद मौजूद रहे।सकरार अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में आज भी छुआछूत पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने बहुजन समाज के उत्थान के लिए बहन कुमारी मायावती के संघर्षों का उल्लेख किया।
फुलवार ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने गुरु रविदास के पदचिन्हों पर चलने का संदेश दिया। वहीं मेदनीखाड़ में पूर्व प्रधान मुन्ना लाल गौतम की अगुवाई में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर राजेश रावत, एडवोकेट संतोष सिंह, एडवोकेट कार्तिक यादव, ओम रावत, सकरार अहमद, सुभाष भारती, संतोष विश्वकर्मा,अमरेश भारती, नंदलाल भारती, संजय गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, संजय डीजे, रजनीकांत, नित्यानंद भारती, दीपक गुप्ता, अशोक भारती, सुरेंद्र भारती ,मंजेश भारती, मुन्ना भगत ,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।पूरे क्षेत्र में संत रविदास जयंती की धूम रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular