
कनहर परियोजना में लापरवाही बनी मौत का कारण, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत।
कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडवा में कनहर सिंचाई परियोजना के तहत MSA कंपनी द्वारा कराए जा रहे कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिना किसी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के काम कर रहे विजय कुमार यादव (पुत्र स्वर्गीय रामकेश्वर यादव), निवासी कोलिन्डुबा, की 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
यह हादसा 31जनवरी 2026, शनिवार को लगभग शाम 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार मजदूर विजय यादव साइट पर लेबर स्टाफ इंजीनियर की मौजूदगी में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से क्रॉस कर रही 11000 हाई वोल्टेज लाइन में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिससे विजय यादव उसकी चपेट में आ गए। हादसे के समय इंजीनियर समेत पांच लोग कार्यरत थे।

घटना के बाद कंपनी में तैनात बोलेरो वाहन से विजय यादव को तत्काल विण्ढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और शव को वापस कुडवा ग्राम पंचायत स्थित घटनास्थल लाया गया। साथ ही कोन थाना को घटना की सूचना दी गई।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
गौरतलब है कि भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ के माध्यम से लगभग 15 दिन पूर्व ही कनहर परियोजना में बिना सेफ्टी के कराए जा रहे कार्य को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। उस समय सिर्फ दिखावे के लिए मजदूरों को हल्की सुरक्षा सामग्री दी गई थी, लेकिन नियमित और अनिवार्य सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। आज उसी लापरवाही के चलते एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कनहर परियोजना में वर्ष 2012 से कार्य चल रहा है, लेकिन आज तक न तो मजदूरों और न ही इंजीनियरों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ काम करते देखा गया। इस हादसे ने एक गरीब परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। मृतक विजय यादव के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, पत्नी विधवा हो गई है और बच्चे अनाथ हो गए हैं।
बताया गया कि मृतक के पिता का छह माह पूर्व निधन हो चुका है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब सिर्फ उनके छोटे भाई संजय यादव पर आ गई है।
कनहर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि रात्रि हो जाने के कारण वे सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वहीं परिजन और ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा और अंतिम संस्कार भी रोका जाएगा। फिलहाल शव को कुडवा ग्राम पंचायत में रखा गया है और सुबह पुनः घटनास्थल पर धरना देने की तैयारी है।
अब देखना यह होगा कि कनहर परियोजना के उच्च अधिकारी मृतक के छोटे-छोटे बच्चों और परिवार को क्या और कितनी सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराते हैं।
सोनभद्र से — जितेंद्र प्रसाद
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़
अपने शहर और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी सच्ची खबर देखने और सुनने के लिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ से जुड़े रहिए।
खबर अच्छी लगे तो लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर करें।



