
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
विण्ढमगंज में गौतस्करी पर करारा प्रहार! बजरंग दल व ग्रामीणों की सतर्कता से 9 मवेशी मुक्त, दो तस्कर धराए।
विण्ढमगंज (सोनभद्र)।
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर में शुक्रवार को गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से नव गाय–बैल ले जा रहे तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना की सूचना तत्काल विण्ढमगंज थाने को दी गई, जिस पर पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर कुल 9 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया और दो गौवंश तस्करों को हिरासत में लेकर विण्ढमगंज थाने ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे की है। ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मवेशियों को रोका और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करते हुए मवेशियों की गिनती की, जिसमें नव गाय-बैल पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने की व्यवस्था की और तस्करी में संलिप्त दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संतोष और राहत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि यदि इसी तरह प्रशासन और समाज मिलकर सजग रहे तो गौतस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी स्पष्ट किया कि वे कानून के दायरे में रहकर गौवंश की सुरक्षा के लिए आगे भी सतर्क रहेंगे।
विण्ढमगंज थाना प्रशासन ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है, मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



