
हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, आत्महत्या दिखाने की साजिश बेनकाब महिला हत्याकांड में आरोपी पर सख्त धाराएँ, समाज में उबाल।

सोनभद्र (विण्ढमगंज):विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में महिला के साथ हुई नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा महिला की पीट-पीटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश ने समाज में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
पीड़िता के पति अमरेश कुमार पनिका की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, 15 जनवरी 2026 की रात आरोपी बबलू शर्मा उर्फ खरभूरन शर्मा घर आया और भोजन किया। इसी दौरान हुए विवाद में आरोपी ने बेल्ट से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के उद्देश्य से शव को आम के पेड़ से लटका दिया।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 238 (सबूत मिटाने का प्रयास), 352 (मारपीट) और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, सामाजिक असमानता और कानून को धोखा देने की मानसिकता का उदाहरण है। समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे मामलों में दोषियों को कठोरतम सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी कानून से खेलने का साहस न कर सके।ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय एवं मुआवजा दिया जाए।



