Homeबड़ी खबरेताजा खबरमहुली में सेवा का संकल्प: पूर्व विधायक स्व. विजय सिंह गोंड की...

महुली में सेवा का संकल्प: पूर्व विधायक स्व. विजय सिंह गोंड की याद में 700 गरीबों को मिले कंबल।

महुली में सेवा का संकल्प: पूर्व विधायक स्व. विजय सिंह गोंड की याद में 700 गरीबों को मिले कंबल


विंढमगंज (सोनभद्र): भीषण ठंड के बीच ग्राम महुली के फुटबॉल मैदान में शनिवार को मानवता की मिसाल पेश की गई। पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय सिंह गोंड की स्मृति में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान क्षेत्र के 700 असहायों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य एवं आयोजक जुबेर आलम (बाघडू) ने पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्व. गोंड को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में समर्पित कर दिया था।
समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुंदेल चौबे, राजू शर्मा, हरिहर यादव, मुन्ना सोनी और प्रदीप कन्नौजिया (एडवोकेट) समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान तैर गई। आयोजकों ने अंत में सभी का आभार जताते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


RELATED ARTICLES

Most Popular