
जोरूखाड़ में बहन मायावती का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया, केक काटकर कार्यक्रम,
ग्राम प्रधान विमल यादव ने कराया सामूहिक भोजन।

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरूखाड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर बहन मायावती के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय के संघर्ष को और मजबूती देने की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान विमल यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गांव के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
जन्मदिन समारोह के दौरान ग्राम प्रधान विमल यादव ने बहन मायावती के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और दलित, पिछड़े एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहन मायावती का जीवन सामाजिक समानता, संविधान की रक्षा और गरीबों की आवाज बुलंद करने का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम की खुशी में ग्राम पंचायत जोरूखाड़ के नागरिकों एवं आम जनता के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इसके साथ ही वर्ष 2026 के दिनांक, पर्व एवं त्योहारों की जानकारी के लिए एक-एक ठाकुर प्रसाद कैलेंडर का वितरण भी किया गया, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विरझु राम, सुरेश राम, राजू भारती, जोखू, राजेश यादव, सीताराम, रामा शंकर, विद्यापति, भुवनेश्वर यादव, देवनाथ यादव, नरेश भारती सहित अनेक ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बहन मायावती के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।



