Homeबड़ी खबरेताजा खबरभारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की खबर का असर: NH-39 पर मजदूरों को...

भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की खबर का असर: NH-39 पर मजदूरों को मिली सेफ्टी, सिंचाई विभाग ने सुधारी व्यवस्था।

भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की खबर का असर: NH-39 पर मजदूरों को मिली सेफ्टी, सिंचाई विभाग ने सुधारी व्यवस्था।

सोनभद्र। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 (रीवा–रांची मार्ग) पर सिंचाई विभाग द्वारा ओवरब्रिज/ओवरफ्लाई से संबंधित कार्य वर्ष 2012 से विभिन्न चरणों में चल रहा है। हैरानी की बात यह रही कि इतने वर्षों से चल रहे इस कार्य में मजदूरों से बिना किसी पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के काम कराया जा रहा था। न हेलमेट, न सेफ्टी बेल्ट और न ही अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था थी, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
दिनांक 9 जनवरी 2026 को स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक रूप से जागरूक लोगों ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान जीएम, साइड सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारियों से बात की गई, लेकिन शुरुआत में सेफ्टी के सवाल पर टालमटोल रवैया अपनाया गया। इसके बाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रसारित की।
खबर चलने के तुरंत बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था ने आनन-फानन में काम को अस्थायी रूप से रोकते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की। इसके बाद हर मजदूर को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, हाथ के दस्ताने और पैर के जूते उपलब्ध कराए गए, तब जाकर दोबारा कार्य शुरू कराया गया। यह साफ तौर पर दिखाता है कि मीडिया की सजग भूमिका से जनहित में बड़ा बदलाव संभव है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की सराहना करते हुए कहा कि यदि इस तरह जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए, तो उच्च अधिकारियों पर दबाव बनता है और उसका सकारात्मक असर भी दिखता है। लोगों का कहना है कि केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए कमियों को उजागर करना जरूरी है, तभी मजदूरों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी।

सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद
इसी तरह अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर देखने और जानने के लिए भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ चैनल से जुड़े रहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular