Homeबड़ी खबरेताजा खबरबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विण्ढमगंज में एबीवीपी का...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विण्ढमगंज में एबीवीपी का उग्र आक्रोश, पुतला दहन कर जताया रोष।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विण्ढमगंज में एबीवीपी का उग्र आक्रोश, पुतला दहन कर जताया रोष।

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ चौराहा के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तत्वावधान में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों एवं भारत विरोधी टिप्पणियों के खिलाफ जोरदार आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद से जुड़े युवाओं ने बांग्लादेश का झंडा चित्र एवं पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। आक्रोश यात्रा कोन मोड़ से प्रारंभ होकर विण्ढमगंज थाने तक गई, इसके बाद सुभाष चौराहा के पास पुतला फूंका गया।आक्रोश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में नारेबाजी करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अन्याय और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर अब चुप्पी नहीं साधी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान अमन जायसवाल, लव कुश चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, कार्तिक चंद्रवंशी सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में देशहित में एकजुट रहने, मानवाधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने और राष्ट्र की गरिमा के संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया जाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।आक्रोश यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही।

विण्ढमगंज, सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद

भारत दृष्टि लाइव न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular